शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

चीनी वाले पेय पदार्थ से एक तिहाई बढ़ सकता है दिल के दौरे का खतरा

· · 1 मिनट

चीनी वाले पेय पदार्थ से एक तिहाई बढ़ सकता है दिल के दौरे का खतरा

लंदन (आईएएनएस)। एक शोध में सामने आया है कि भोजन की मात्रा में वृद्धि और चीनी वाले पेय पदार्थ लेने से कुछ लोगों में दिल के दौरे या मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन एक तिहाई खतरा बढ़ सकता है। हालांकि सुक्रोज प्राकृतिक रूप से फलों, सब्जियों में पाया जाता है। इनका इस्तेमाल हम करते हैं। अध्ययन में कहा गया कि मीठे पेय पदार्थो, केक और मिठाइयों के अलावा सुक्रोज दूसरे कई खाद्य पदार्थो में डाला जाता है। इसमें दुग्ध उत्पाद, ब्रेड और जेम आदि शामिल हैं।

स्वीडेन के लुंड विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एलिली सोनेस्टेड ने कहा, ”लोगों के बड़े समूह में मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन या दिल की दूसरी गंभीर बीमारियों में चीनी वाले पेय पदार्थो से हालांकि कोई समस्या नहीं देखी गई। लेकिन प्रतिभागियों में करीब 5 प्रतिशत के बीच जो कम से कम 15 प्रतिशत रोजाना ऊर्जा सुक्रोज से लेते हैं, उनमें मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन का खतरा करीब एक तिहाई बढ़ जाता है।”

इसके परिणाम पारंपरिक तौर पर दिल की बीमारियों से जुड़े कारकों जीवनशैली, धूम्रपान, शराब और व्यायाम आदतों से तय होते हैं। शोधकर्ता दल ने 26000 प्रतिभागियों का विश्लेषण किया, जिनमें मधुमेह या दिल संबंधी बीमारियां नहीं थीं। यह शोध पत्रिका ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में प्रकाशित हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख