शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ब्लड के लिए मरीजों को भटकने से मिलेगी आजादी, लखनऊ के लोहिया अस्पताल में ई-रक्तकोष सुविधा शुरु

· · 1 मिनट

ब्लड के लिए मरीजों को भटकने से मिलेगी आजादी, लखनऊ के लोहिया अस्पताल में ई-रक्तकोष सुविधा शुरु

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। अब मरीजों को खून के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब ई-रक्तकोष डॉट इन पर एक क्लिक में लॉग इन करके अपने नजदीकी ब्लड बैंक की स्थिति और ब्लड कॉम्पोनेन्ट की उपलब्धता को पता कर सकते हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

लोहिया प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है जिसमें ई-रक्तकोष की सुविधा शुरू की गयी है।जिसका उद्घाटन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने किया।

प्रधानमंत्री के डिजिटल कार्यक्रम के तहत ई-रक्तकोष की स्थापना की गयी है, जो ब्लड बैंक सिस्टम है। इसका ऑनलाइन सॉफ्टवेयर सी-डैक (सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग) नोएडा के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय पहला अस्पताल है जिसे पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।

कोई भी व्यक्ति ई-रक्तकोष डॉट इन में लॉग इन करके अपने नजदीकी ब्लड बैंक की स्थिति और ब्लड कॉम्पोनेन्ट की उपलब्धता को पता कर सकता है। यहां डोनर का पंजीकरण होगा। रक्तदान और कम्पोनेंट समेत दूसरी जानकारी स्टोर की जाएंगी। यानी तीमारदारों को कई ब्लड बैंकों में भटकना नहीं पड़ेगा और मरीज के लिए समय पर खून मुहैया कराने में ई ब्लड बैंक की भूमिका अहम होगी।

ई-रक्तकोष का ये है उद्देश्य

सुरक्षित ब्लड की सप्लाई करना, ब्लड मिलने के समय को कम करना, ब्लड खराब होने से बचेगा, खून बेचने वालों पर रोक लगेगी, सभी ब्लड बैंको को नेटवर्किंग करना, स्वैच्छिक रक्दाताओं की उपलब्धता को बडाना इसका उद्देश्य है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख