शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अब बुजुर्ग, बीमार और घायलों को बैंक खाता खोलने के लिए जरूरी नहीं आधार

सरकार ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग रूल्‍स में संशोधन किया है। इसके लिए सरकार ने गजट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ऐसे लोग बैंक को अपनी पहचान अन्‍य तरीके से दे सकते हैं।

· · 1 मिनट

अब बुजुर्ग, बीमार और घायलों को बैंक खाता खोलने के लिए जरूरी नहीं आधार

बैंक खाता खोलने के लिए अब बुजुर्ग, बीमार और घायल लोग आधार के अलावा अन्य पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। सरकार ने आज इस संबंध में अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग रूल्‍स में संशोधन किया गया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग रूल्‍स में हुआ संशोधन सरकार ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग रूल्‍स में संशोधन किया है। इसके लिए सरकार ने गजट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ऐसे लोग बैंक को अपनी पहचान अन्‍य तरीके से दे सकते हैं। लेकिन यह सुविधा उन्‍हीं लोगों को मिलेगी जो बॉयोमैट्रिक पहचान देने में असमर्थ हों। इसमें कहा गया है कि सभी रिपोर्टिंग संस्‍थाएं इसके तहत नियमों को बनाएं और अपने क्‍लाइंट को इसकी जानकारी दें। इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा कि इस नियम से बुजुर्ग, घायल और बीमार लोगों को मदद मिलेगी। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें- अगर आप हैं केंद्रीय कर्मचारी तो पेंशन के लिए जरूरी नहीं है आधार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख