शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

लंबी उम्र के लिए जरूरी है वसा वाले आहार

· · 2 मिनट

लंबी उम्र के लिए जरूरी है वसा वाले आहार

लॉस एंजिलिस (भाषा)। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि वसा की प्रचुरता वाला आहार लेने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि इससे शारीरिक क्षमता और जीवनकाल बढ़ोतरी में भी मदद मिलती है।

स्वास्थ्य फायदे के विभिन्न दावों के लिये कीटोजेनिक भोजन ने लोकप्रियता हासिल की है लेकिन वैज्ञानिक अब भी इस बात का पता लगा रहे हैं कि कीटोसिस के दौरान क्या होता है जब कार्बोहाइड्रेट को ग्रहण करना इतना कम हो जाता है कि शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा के मुख्य स्रोत के तौर पर इस्तेमाल करना छोड़कर वसा को गलाना शुरु कर देता है और ऊर्जा के लिये कीटोंस बनाने लगता है।

अमेरिका में कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चूहों को तीन समूहों में बांटा : एक नियमित चूहा जो उच्च कार्बोहाइड्रेट आहार पर रखा गया, एक को कम कार्बोहाइड्रेटाउच्च वसा आहार पर रखा गया और एक को कीटोजेनिक आहार पर (कुल कैलोरी ग्रहण करने का 89-90 फीसदी)।

ये भी पढ़ें:नाश्ते में प्रोटीन लेना बुजुर्गों की मांसपेशियों के लिये लाभदायक

पहले इस बात को लेकर चिंता थी कि ज्यादा वसा वाले आहार से वजन बढ़ जायेगा और जीवनकाल कम होगा, शोधकर्ताओं ने प्रत्येक आहार के लिये कैलोरी की मात्रा एक जैसी ही सुनिश्चित की थी।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि चूहे के औसत जीवनकाल में महत्वपूर्ण इजाफा करने के साथ ही कीटोजेनिक भोजन से याद्दाश्त और क्षमता तथा समन्वय में भी बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही उम्र के साथ दिखने वाली निशानियों की रोकथाम भी हुई। इसका ट्यूमर के आकार पर भी असर पड़ता है।

अमेरिका में कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय के आहार विशेषज्ञ जॉन रामसे ने कहा, “इस मामले में हम जिन चीजों को देख रहे थे वे इंसानों में होने वाली चीजों से बहुत ज्यादा अलग नहीं हैं।”

यह अध्ययन दर्शाता है कि कीटोजेनिक आहार का जीवन और स्वास्थ्य पर अहम प्रभाव हो सकता है बिना ज्यादा वजन घटाये या खाने-पीने पर पाबंदी लगाये। यह अध्ययन सेल मेटाबॉलिज्म नाम के जर्नल में प्रकाशित किया गया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख