शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

एम्स के डॉक्टरों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद अलग किये दोनों बच्चों के सिर, सर्जरी के लिये ओडिशा सरकार ने दी एक करोड़ की राशि

· · 2 मिनट

एम्स के डॉक्टरों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद अलग किये दोनों बच्चों के सिर, सर्जरी के लिये ओडिशा सरकार ने दी एक करोड़ की राशि

लखनऊ। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को सिर से जुड़े हुए दो बच्चों की सफल सर्जरी की गई। इन दोनों बच्चों को ओडिशा से दिल्ली लाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 30 डॉक्टरों ने 11 घंटों तक बच्चों का ऑपरेशन कर उनके जुड़े हुए सिरों को अलग किया। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना ने सर्जरी के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि फ़िलहाल बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन अगले 72 घंटों तक उनकी निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बच्चों से जुड़े ये मिथक कहीं उनकी सेहत को खतरे में न डाल दें

इन दोनों बच्चों के नाम जगा और कलिया हैं और उनकी उम्र क़रीब ढाई साल है। इन्हें 14 जुलाई को ओडिशा के कंधमाल ज़िले के मिलीपाड़ा गांव से दिल्ली स्थित एम्स लाया गया था। 28 अगस्त को उनकी पहले चरण की सर्जरी की गई थी जिसमें जापान के विशेषज्ञ भी शामिल हुए थे। बुधवार को हुई सर्जरी दूसरे चरण का हिस्सा थी। इस सर्जरी के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि दी थी। प्रताप जेना ने कहा कि (दूसरे चरण की सफलता के बाद) प्लास्टिक सर्जरी की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 10 बजे तक चल सकती है।

ये भी पढ़ें- बचपन का मोटापा सेहत की प्रमुख समस्या

इससे पहले दोनों बच्चों को कई तरह के टेस्टों से गुज़रना पड़ा। उनकी कई बार मेडिकल जांच की गई। उस दौरान एक डॉक्टर ने बताया कि ये बच्चे ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जो 30 लाख बच्चों में केवल एक को होती है। इनमें 50 प्रतिशत बच्चे जन्म के समय या उसके 24 घंटे के अंदर मर जाते हैं। वहीं, केवल 25 प्रतिशत बच्चों की सर्जरी हो पाती है। बाक़ी बच्चों को इसी हालत में ज़िंदगी बितानी पड़ती है। बताया जाता है कि प्रत्येक दो लाख जन्में बच्चों में कोई दो बच्चे जुड़े अंगों के साथ पैदा होते हैं, लेकिन सिर से जुड़े हुए बच्चों के मामले बहुत कम होते हैं।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख