शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

स्कूल दूर था तो इस लड़की ने हवा से चलने वाली साइकिल बना दी

· · 2 मिनट

स्कूल दूर था तो इस लड़की ने हवा से चलने वाली साइकिल बना दी

स्कूल दूर था, कई किलोमीटर साइकिल चलानी पड़ती थी तो ओडिशा के राउरकेला में रहने वाली तेजस्विनी प्रियदर्शिनी ने एक ऐसी साइकिल इजात कर दी जो हवा से चलती है।

तेजस्विनी की बनाई ये साइकिल पैडल से नहीं बल्कि हवा के दबाव से चलती है। ये हवा का दबाव आता है साइकिल के पीछे बंधे 10 किलो के सिलेण्डर से। ये सिलेण्डर इस साइकिल को 60 किमी तक बिना रुके चला सकता है।

तेजस्विनी ने ये साइकिल ऐसे समय में बनाई है जब सारा विश्व ग्लोबल वार्मिंग जैसी विशायकाय समस्या से लड़ रहा है और ऐसे संसाधनों को बनाने की कोशिश कर रहा जिससे जैव ईंधन के प्रयोग में कमी आए। इसके लिए पूरा संसार सोलर ऊर्जा और वायु ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है।

राउरकेला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली तेजस्विनी को ये आईडिया तब आया जब उसने साइकिल रिपेयर की दुकान पर एक मेकेनिक को हवा के दबाव के इस्तेमाल से उलझे टायर को ठीक करते देखा।

आइडिया आते ही अपने पिता की मदद से तेजस्विनी ने प्रयोग शुरू किये। कई डिजाइनों पर काम करने के बाद आखिरकार इन दोनों ने एक ऐसे सिलेण्डर तैयार किया जिसमें पानी भरने की सुविधा थी। दबाव मापने के लिए एक मीटर लगा था, टैंक को चालू करने के लिए एक बटन और साथ ही अगर दबाव ज्यादा हो जाए तो उसे कम करने के लिए वॉल्व भी लगी है।

जब बटन ऑन होती है तो सिलेण्डर से हवा का दबाव निकलकर पैडल के चक्के के पास लगी एयर गन तक पहुंचता है और छह ब्लेड वाले चक्के को चलाता है। इससे साइकिल चलने लगती है।

तेजस्विनि की बनाई साइकिल से दिव्यांग भी आसानी से आ और जा सकते हैं। इस तकनीक का उपयोग गाड़ियों या कारों में भी किया जा सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख