शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

तनावों को दूर भगाकर ऐसे बनें मानसिक रुप से स्वस्थ

· · 2 मिनट

तनावों को दूर भगाकर ऐसे बनें मानसिक रुप से स्वस्थ

आजकल मानसिक तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ज्यादातर लोग इससे परेशान हैं और खुदकुशी की वारदातें भी बढ़ गई हैं। लोग एक दूसरे के प्रति ईष्या, घृणा, जलन आदि भाव रखते हैं। परन्तु इससे ज्यादा तकलीफ खुद को ही होती है। दूसरों को नुकसान पहुंचाकर और मन में गलत भावना रखकर इंसान खुद भी खुश नहीं रह सकता इसके लिए जरूरी है—

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

  • अपनी तुलना दूसरों से न करें, जो आपके पास है वह हो सकता है, दूसरों के पास न हो और जो उसके पास है वह आपके पास न हो। हर एक को सबकुछ नहीं मिलता। मुकम्मल जहां हर किसी को नहीं मिलता। जो नहीं है उस पर ज्यादा ध्यान होता है और जो हैं उसका महत्व नहीं है।
  • अपनी इज्जत करिए जो व्यक्ति अपनी इज्जत नहीं करता वह दूसरों की इज्जत भी नहीं कर सकता। अपने अंदर सिर्फ बुराइयां न खोजें, अच्छाईयों को पहचानें। सुंदरता अंदर से होनी चाहिए, आपकी त्वचा, लंबाई, चौड़ाई, अमीरी, गरीबी जाति से कुछ नहीं होता।
  • अपनी सोच को बदलें, हालात जिम्मेदार नहीं होते। हमारी सोच ही हमारे उत्थान और पतन के लिए जिम्मेदार है। एक जैसे हालात ही में व्यक्ति कामयाब होता है और दूसरा नहीं। दूसरों का या हालात को जिम्मेदार न ठहराएं, अपनी सोच को बदलें। कामयाबी सोच देखती है, हालात के आगे घुटने न टेकें।
  • अपने शरीर का ध्यान रखें, अच्छा खाना, अच्छा व्यायाम , अच्छी नींद, ज्यादातर रोगों को दूर भगा देती है।
  • कभी- कभी कुछ अलग करें जैसे घूमना फिरना, दोस्तों से मिलना आदि।
  • अपनी ताकत और समय अच्छे काम काम और अच्छे लोगों के साथ लगाएं। किसी की मदद करने से मस्तिष्क में बहुत अच्छे रसायन निकलते हैं जो हमें अच्छा महसूस कराते हैं।
  • तनाव को झेलने की क्षमता बेहतर करें। सबसे अच्छा तरीका है कि तनाव पर ध्यान न देकर उसके हल पर ध्यान दें। मुसीबत पर नहीं उसके समाधान पर ध्यान दें।
  • अपना समय अच्छे कार्यों पर खर्च करें, समय बर्बाद न करें।
  • छोटे- छोटे कामों से खुश रहने की कोशिश करें। खुशी 10 रुपए का सामान खरीदकर भी मिल सकती है। उसके लिए 100 रुपए खर्च करना जरूरी नहीं है। दिन में एक या आधा घंटा उस काम को अवश्य दें जो आपको अच्छा लगता हो।

लेखन-मनोरोग विशेषज्ञ हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख