शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अब अपने मोबाइल से निकाल सकेंगे वोटर आईडी कार्ड

निर्वाचन आयोग की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लोगों के लिए एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की जा रही है। इस डिजिटल प्लेटफार्म से लोग अपने वोटर आईडी की पीडीएफ फाइल प्राप्त कर सकेंगे।

· · 1 मिनट

अब अपने मोबाइल से निकाल सकेंगे वोटर आईडी कार्ड

लखनऊ/कन्नौज। अगर आपके पास ओरिजनल मतदाता पहचान पत्र नहीं है और कहीं जरूरत पड़ जाती है तो परेशान मत होइए। अब ऑनलाइन अपने मोबाइल पर ही वोटर आईडी निकाली जा सकती है। निर्वाचन आयोग यह सुविधा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार ‘गाँव कनेक्शन’ से बताते हैं, “यह अभियान दो चरणों में शुरू होगा। पहले चरण में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान यूनिक मोबाइल के साथ नए पंजीकृत वोटरों को ई-ईपिक डाउनलोड की सुविधा मिलेगी।”

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया, “पहली फरवरी से सभी मतदाताओं को ई-ईपिक डाउनलोड किए जा सकेंगे। जिसका मोबाइल नंबर ई-रोल में है, अन्यथा ई-केवाईसी के पश्चात सम्बंधित मतदाता ई-ईपिक डाउनलोड कर सकता है।”

350941-951273-voter-id-card
350941-951273-voter-id-card

फाइल फोटो

ऐसे में इस मोबाइल एप्प की मदद से अपना आईडी नंबर डाल कर लोग अपना मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन देख सकेंगे और सभी जगह पर मान्य भी होगा।

कन्नौज के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार बताते हैं, “इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आईडेन्टिटी कार्ड (ई-ईपिक) प्रोग्राम का शुभारंभ 25 जनवरी 2021 से हो रहा है। यह वोटर आईडी, सामान्य एपिक का पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फार्मेट यानी पीडीएफ संस्करण है। इसको प्रमाणित और सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लिकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है।”

विनीत कहते हैं, “मतदाता इसको अपने मोबाइल पर स्टोर कर सकता है। डिजिलॉकर पर अपलोड कर सकता है या प्रिंट कराकर लैमिनेशन भी करा सकता है।”

यह भी पढ़ें :

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने वाले इससे अधिक नहीं कर पाएंगे खर्च

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए दिल्ली और प्रयागराज से पहुंचने लगे मतपत्र, तैयारियां तेज


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख