शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

कन्नौज में सरकारी कार्यालयों में घुस रहा बारिश का पानी

· · 2 मिनट

कन्नौज में सरकारी कार्यालयों में घुस रहा बारिश का पानी

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। जिले में बरसात से हाहाकार मच गया है। समस्याएं विकराल हो रही हैं। सरकारी कार्यालय हों या आवास, हर जगह पानी ही पानी भरा है। एक तरफ तो तालाब उफना रहे हैं तो दूसरी ओर पानी का निकास नहीं है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं।

नगर पालिका परिषद कन्नौज क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की वजह से निकलना दूभर हो गया। नाले उफनाए तो दुकानों पर भी पानी भर गया। गुरूवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में पालिका परिषद में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। कहा कि पालिका की लापरवाही से जगह-जगह जलभराव है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया, ‘‘एक सप्ताह में अगर जलभराव की समस्या न निपटी तो आंदोलन किया जाएगा। पालिका अंजाम भगुतने को तैयार रहे।’’

कलक्ट्रेट कॉलोनी में भी दो दिन से जलभराव था। बुधवार की रात हुई बारिश से हालात और खराब हो गई। यहां घरों में भी पानी घुस गया। 40 वर्षीय मनीष श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘कॉलोनी में बरसात का पानी भरने से अधिकतर लोग परेशान हैं। निकलने में दिक्कत है। वाहनों के पहिए डूब गए हैं। कई घरों में भी पानी पहुंच रहा है।’’

तिर्वा कोतवाली परिसर और इंदरगढ़ थाना परिसर में भी पानी घुसा है। जिले के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी पानी की वजह से फिसलन हो गई है। बच्चों का निकलना दूभर है। पानी में घुसकर शिक्षक और छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। दंदौरा खुर्द प्राथमिक स्कूल के शिक्षक अमित दुबे ने बताया, ‘‘विद्यालय में पानी भरने से स्टाफ और बच्चे परेशान हैं।’’

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरोज पाठक कहती हैं, ‘‘पिछली सपा सरकार ने नगर क्षेत्र की सड़के खुदवा दी थीं। एक साथ सभी सड़कें खुदने से दिक्कत हो गई थी। उस दौरान शासन और प्रशासन से समस्या निपटाने के लिए मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं गई। अब बरसात में जलभराव हो रहा है। पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। पानी निकास की व्यवस्था की जा रही है। जेसीबी भी चल रही है।’’

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख