शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गन्दगी देखकर चौंकिए मत जनाब, ये अस्पताल ही है

· · 1 मिनट

गन्दगी देखकर चौंकिए मत जनाब, ये अस्पताल ही है

अनिल चौधरी, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

पीलीभीत। जहां एक ओर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्र और प्रदेश सरकारें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं, वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय पीलीभीत इस अभियान में पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पुरुष वार्ड के शौचालय बदहाली से गुजर रहा है। पानी की टोटी भी ख़राब है।

इलाज कराने आए माधोटांडा निवासी धर्ममाल (50 वर्ष) ने बताया, “अस्पताल में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां पर रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी बीमार होने का डर बना रहता है। वहीं निरंजनकुंज निवासी सुरेंद्र (42 वर्ष) का कहना है, “अस्पताल के अंदर सबसे ज्यादा गंदगी फैली रहती है। यहां पर आकर और बीमार हो जाने का डर बना रहता है।”

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े खतरों का बढ़ रहा जोखिम

सीएमएस आरसी शर्मा बताते हैं, “मई 2017 को प्राइम क्लीन एजेंसी लखनऊ को सफाई का ठेका तय हुआ है जो पूरी तरह से अस्पताल की सफाई का समस्त कार्य नहीं संभाल पाई है। धीरे-धीरे कुछ समय में यह एजेंसी सफाई की समस्त जिम्मेदारी निभाना शुरू कर देगी और सफाई व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख