शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नोटबंदी जैसे दो तीन फतवे जारी हुए तो राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का केंद्र में लौटना तय: हरीश रावत

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। नोटबंदी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि उनकी ओर से ऐसे दो तीन फतवे और आए तो 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी के सक्षम नेतृत्व में कांग्रेस केंद्र में सत्ता होगी।

एजेंडा आजतक कार्यक्रम के दौरान रावत ने सहकारी संघवाद को लेकर केंद्र की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गैर भाजपा शासित राज्यों की तकलीफ को समझने का प्रयास नहीं कर रहे हैं जिन्हें केंद्र से धन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

हरीश रावत ने कहा, ‘‘कुछ अपवादों को छोड़कर प्रत्येक व्यक्ति को नोटबंदी की तकलीफ महसूस हो रही है। इस कदम से अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ा है।” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पूरे देश में उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) ओर से दो-तीन ऐसे निर्णय किये जाते हैं, ऐसे फतवे जारी होते हैं तो लोग राहुल गांधी को आकर्षक पायेंगे और उनके युवा नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस सत्ता में आयेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख