शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नोटबंदी के बीच पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए मतदान जारी

· · 1 मिनट

कोलकाता (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की दो और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। कूच बिहार (आरक्षित अनुसूचित जाति) और तमलुक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर 23 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इस दौरान लगभग 3,524,977 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 1,689,735 महिलाएं हैं।

कूच बिहार में अधिकतम 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसके बाद तमलुक में सात और मोंटेश्वर में छह उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इन उपचुनाव के लिए राज्य में 4,121 मतदान केंद्रों में 500 से अधिक इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीने लगी हैं। इन तीनों सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वाम मोर्चा ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ये उपचुनाव केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से उपजी अस्त-व्यस्तता के बीच हो रहे हैं।

कूच बिहार संसदीय क्षेत्र में तृणमूल की रेणुका सिन्हा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जबकि तमलुक से सांसद सुवेंदू अधिकारी के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से यह सीट भी रिक्त हो गई थी। वहीं, तृणमूल के विधायक सजल पांजा के निधन के बाद मोंटेश्वर विधानसबा सीट रिक्त थी। इन उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार को होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख