शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

रामदाने की खुशबू से दूर भागती है नीलगाय

· · 1 मिनट

रामदाने की खुशबू से दूर भागती है नीलगाय

कम्युनिटी जर्नलिस्ट

रायबरेली। किसानों ने नीलगाय से फसल को बचाने के लिए भिंडी की फसल के साथ ही रामदाना की खेती शुरू कर दी है। इससे किसान एक साथ दो फसल लेकर दोगुना मुनाफा भी कमा रहे हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 33 किमी. दूर बछरावां ब्लॉक के देवपुरी, बहादुरपुर, तिलेंडा, जिगो और आसपास के दर्जनों गाँव के किसान नीलगाय से परेशान हैं, वहीं पर कुछ किसान नीलगाय से फसल बचाने के लिए भिंडी की फसल के साथ ही रामदाना की खेती कर रहे हैं। बहादुरपुर किसान अजय राजपूत (35 वर्ष) पिछले दस वर्षों से भिंडी की खेती करते हैं।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वो बताते हैं, “‘शुरू-शुरू में नीलगाय बहुत परेशान करती थी, जिससे बचने के लिए हम खेत में पुतला बना देते थे। पुतला बना देने से कुछ दिन तो नीलगाय नहीं आती। लेकिन फिर कुछ दिन बाद चाहे पुतला हो या कुछ नीलगाय खेतों में आकर पूरा खेत खराब कर देती थी।” वो आगे बताते हैं, “ऐसे में मेरे दिमाग में आया कि रामदाना की खुशबू से नीलगाय नहीं आती है, क्यों न साथ में रामदाना बो दिया जाए।” अजय ने रामदाना बो दिया और नीलगायों का आना बंद हो गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख