शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अगर आपकी भी है नाइटशिफ्ट तो हो जाएं सावधान, रखें इन बातों का खास ख्याल

· · 2 मिनट

अगर आपकी भी है नाइटशिफ्ट तो हो जाएं सावधान, रखें इन बातों का खास ख्याल

ऑफिस में बैठकर काम करना वैसे भी आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है ऐसे में जो लोग नाइट शिफ्ट करते हैं उनकी परेशानी तो और भी बढ़ जाती है। कॉल सेंटर से लेकर कई सारी मल्टीनेशलन कंपनियों में भी नाइट शिफ्ट होती है लेकिन ये दिनचर्या आपको डायबिटीज, मोटापा व स्ट्रेस जैसी कई बीमारियां भी देती हैं।

नाइट शिफ्ट में काम करने वालों के शरीर को काफी कुछ झेलना पड़ता है। एक शोध के मुताबिक रात में काम करने से लिवर पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लिवर को दिन और रात के हिसाब से भोजन और भूख की आदत हो जाती है। नाइट शिफ्ट के चलते आप समय पर भोजन नहीं कर पाते, जिसका सीधा असर आपके लिवर पर पड़ता है।

शोधकर्ताओं ने चूहों पर प्रयोग कर पाया कि लिवर का आकार रात में बढ़ता है और वह खुद को ज्यादा डाइट के लिए तैयार करता है, लेकिन नाइट शिफ्ट के दौरान आप उतना खाना नहीं खा पाते जिससे डेली रुटीन खराब हो जाता है और लिवर पर इसका बुरा असर पड़ता है।

इस मामले में जिनेवा यूनिवर्सिटी के शोध प्रमुख फ्लोर सिंटूरल ने कहा कि हमने देखा कि रात में एक्टिव फेज़ के दौरान लिवर 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ता है और दिन के दौरान यह शुरुआती आकार में वापस आ जाता है। बायोलॉजिकल क्लॉक में बदलाव से यह प्रक्रिया प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें:मीठे के शौकीन खा सकते हैं ये शुगर-फ्री मिठाईयां

नाइट शिफ्ट करने वालों के लिए कुछ टिप्स

  • जो लोग अपनी नाइट शिफ्ट के दौरान घंटों-घंटों तक अपने कंप्यूटर पर काम करते हैं, उन्हें काम के बीच- बीच में अपने सीट से उठते रहना चाहिए, थोड़ा घूमें और अपने ऑफिस के लोगों से बातें करें।
  • जितना हो सके उतना ज्यादा पानी पीयें और फ्रूट जूस भी पीयें। कॉफी व चाय का सेवन बिल्कुल भी ना करें क्योंकि यह दोनों चीज़ें आपको आगे चलकर बेहद नुकसान पहुंचाएंगे।
  • नाइट शिफ्ट के लिए घर से निकलने से पहले न्यूट्रिशंस फूड जरूर खाएं। सुबह सोने से पहले लाइट और न्यूट्रिशंस ब्रेकफस्ट लेना ना भूलें।
  • अपने बीज़ी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालकर रोजाना कुछ मिनट के लिए ही सही लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें और साथ ही मेडिटेशन और योग भी करें।

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफा, सिर्फ ढाई रुपए में मिलेगा एक बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख