शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

रात की ड्यूटी आपके लीवर के लिए ठीक नहीं

· · 1 मिनट

रात की ड्यूटी आपके लीवर के लिए ठीक नहीं

लंदन (आईएएनएस)। रात की पाली (नाइट शिफ्ट) में काम करना आपके लीवर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि लिवर 24 घंटों में दिन और रात के हिसाब से भोजन और भूख के चक्र का आदी हो जाता है।

रात की ड्यूटी के कारण आप समय पर भोजन नहीं कर पाते, जिसका बुरा असर आपके लिवर पर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने चूहों पर प्रयोग कर पाया कि जिगर का आकार रात में बढ़ता है और वह खुद को ज्यादा खुराक के लिए तैयार करता है, लेकिन उसे समय पर उतनी खुराक नहीं मिल पाती।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सेल नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोधपरक लेख में शोधकर्ताओं ने बताया है कि जब सामान्य जैविक क्रिया की लय उलट जाती है तो जिगर के घटने-बढ़ने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि व्यावसायिक बाधाओं या निजी आदतों के कारण हमारे जैविक घड़ी में व्यवधान पड़ता है, जिसका असर जिगर के महत्वपूर्ण कामकाज पर भी पड़ता है। प्रयोग के दौरान चूहों को रात में चारा दिया गया, जबकि दिन में आराम करने दिया गया।

जिनेवा विश्वविद्यालय के शोध प्रमुख फ्लोर सिंटूरल ने कहा, ”हमने देखा कि रात में सक्रिय चरण के दौरान जिगर 40 फीसदी से अधिक बढ़ता है और दिन के दौरान यह शुरुआती आकार में वापस आ जाता है। जैविक घड़ी में बदलाव से यह प्रक्रिया प्रभावित होती है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख