गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पूर्वोत्तर राज्यों के हस्तशिल्पकारों के हुनर को आगे बढ़ाएगी आत्मनिर्भर हस्तशिल्पकार योजना

इस योजना के माध्यम से एनईडीएफआई जमीनी स्तर के हस्त शिल्पकारों (कारीगरों) को उन्हें काम शुरू करने, बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद करेगा।

· · 1 मिनट

पूर्वोत्तर राज्यों के हस्तशिल्पकारों के हुनर को आगे बढ़ाएगी आत्मनिर्भर हस्तशिल्पकार योजना

पूर्वोत्तर राज्यों में हस्तशिल्प और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए उनके लिए एक नई योजना- आत्मनिर्भर हस्तशिल्पकार योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना की मदद से शिल्पकारों को अपना व्यवसाय और हुनर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय संस्थान, पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड (एनईडीएफआई) ने इस क्षेत्र के छोटे स्तर पर काम करने वाले हस्तशिल्पकारों का विकास करने के उद्देश्य से इस योजना की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से एनईडीएफआई जमीनी स्तर के हस्त शिल्पकारों (कारीगरों) को उन्हें काम शुरू करने, बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद करेगा।

पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड असम के गुवाहाटी में दिसपुर स्थित मुख्यालय में योजना का शुभारंभ किया गया। योजना शुरू करते समय आयोजित समारोह के दौरान, कुल 17 हस्त शिल्पकारों को प्रति कारीगर 1 लाख रुपये की ऋण सहायता दी गई। इस योजना के लिए ऋण (क्रेडिट) सुविधा है और इसमें 6% प्रति वर्ष की रियायती ब्याज दर है जिसे 24 महीनों में चुकाया जा सकता है।

https://twitter.com/hashtag/NorthEasternRegion

नियमित रुप से ऋण चुकाने के लिए, ब्याज दर पर 1% का प्रोत्साहन दिया जाता है, जो हस्तशिल्पकारों के ऋण चुकाने पर उन्हें वापस कर दिया जाएगा। इच्छुक पात्र हस्त शिल्पकार पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड (एनईडीएफआई) के गुवाहाटी में पंजीकृत कार्यालय और इसकी किसी भी शाखा के कार्यालय में योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन लोगों को मिलेगा योजना लाभ

पंजीकृत/अपंजीकृत हस्त शिल्पकार/व्यक्ति

वैध योग्यता होना या किसी कला रूप से सम्बद्ध होना

किसी अन्य बैंक/वित्तीय संस्थान से कोई मौजूदा ऋण नहीं होना चाहिए

बैंक खाता

आधार कार्ड (वैकल्पिक)

अधिक जानकारी के लिए www.nedfi.com पर जाएं

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख