शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड : अनुप्रिया पटेल

· · 1 मिनट

प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड : अनुप्रिया पटेल

नई दिल्ली (भाषा)। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढने से उत्साहित केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि राज्य के पिछड़े और दलितों ने उनको ‘ठगने वालों’ को नकार दिया है और यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ‘सबसे विश्वसनीय ब्रांड’ हैं।

अनुप्रिया ने कहा, ‘‘इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि हमारे प्रधानमंत्री भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं, जनता ने उनके नेतृत्व पर एक बार फिर विश्वास जताया है, लोगों को उनके नेतृत्व में पूरा भरोसा है।”

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार उत्तर प्रदेश की जनता खासकर पिछड़ों और दलितों ने उन लोगों को नकार दिया है जो उनके नाम पर राजनीति करके उन्हें ठगते आ रहे थे। समाज का पिछडा तबका अब इनके बहकावे में नहीं आने वाला है, लोग विकास चाहते हैं, पिछड़ों और दलितों के नाम पर राजनीति करने वालों ने समाज के इन वर्गों की सुध नहीं ली, बल्कि अपना और अपने परिवार का विकास किया।”

नोटबंदी के मुद्दे का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘लोग इस चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह कह रहे थे। अब यह साबित हो गया कि जनता प्रधानमंत्री के फैसले के साथ है, लोग जानते हैं कि यह फैसला उनके और देश के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया।”

अनुप्रिया ने कहा, ‘‘जनता के सामने बार बार यह पेश किया गया कि भाजपा नीत गठबंधन के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है, लेकिन जनता ने एक नहीं सुनी। जनता को पता था कि भाजपा के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश को गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सकती है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख