रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

सूक्ष्म बीमा एजेंट बेच सकते हैं फसल बीमा उत्पाद : इरडा

· · 1 मिनट

सूक्ष्म बीमा एजेंट बेच सकते हैं फसल बीमा उत्पाद : इरडा

नई दिल्ली (भाषा)। नियामक इरडा ने सूक्ष्म बीमा पालिसी एजेंटों को प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसी फसल बीमा योजनाओं को बेचने की अनुमति दे दी है।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा कि उसे कुछ पक्षों से सरकार प्रायोजित फसल बीमा योजनाओं को व्यक्तिगत पालिसी के तहत सूक्ष्म बीमा उत्पादों की श्रेणी में रखने का अनुरोध मिला है चाहे बीमा राशि कितनी भी क्यों न हो। वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई), मौसम आधारित फसल बीमा योजना तथा कोकोनट पाम बीमा योजना को सूक्ष्म बीमा उत्पाद की श्रेणी में रखा जाए।

इरडा (सूक्ष्म बीमा) नियमन 2015 के तहत फसल बीमा कवर के लिये अधिकतम राशि एक लाख रुपए तय किया गया है। नियामक ने दी सूचना में कहा कि इरडा के चेयरमैन ने सूक्ष्म बीमा एजेंटों को सरकारी बीमा योजनाओं के विपणन की अनुमति दे दी है. इसके लिये बीमा राशि को लेकर कोई सीमा नहीं रखा गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख