शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

महिंद्रा एचजेडपीसी का मोहाली में आलू बीज का कारखाना शुरू

· · 1 मिनट

महिंद्रा एचजेडपीसी का मोहाली में आलू बीज का कारखाना शुरू

नई दिल्ली (भाषा)। महिंद्रा समूह की महिंद्रा एचजेडपीसी ने आज मोहाली में उच्च गुणवत्ता वाले आलू के बीजों का कारखाना शुरू किया। इस बीज से आम फसल के मुकाबले 10-30 प्रतिशत तक अधिक पैदावार होगी।

महिंद्रा एचजेडपीसी, महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड और एचजेडपीसी का संयुक्त उपक्रम है जिसमें महिंद्रा समूह की 60 प्रतिशत भागीदारी है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस कारखाने का उद्घाटन नीदरलैंड के राजदूत एल्फोनसस स्टोएलिंगा ने किया। कंपनी इसमें एरोपोनिक्स प्रणाली से आलू की पौध विकसित करेगी। एरोपोनिक्स में पौधे की जडें हवा में खुली रहती हैं जबकि उनके विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को पानी की फुहारों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। कंपनी का दावा है कि इस कारखाने से निकलने वाले आलू के बीज सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के होंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख