गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जन वेदना सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा, नोटबंदी का कदम आरबीआई का नहीं, प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत फैसला था

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जिन ‘अच्छे दिनों’ का वादा किया था, वे तब आएंगे जब ‘कांग्रेस सत्ता में आएगी’।

राहुल ने कांग्रेस के जन वेदना सम्मेलन में अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, न्यायपालिकाऔर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के महत्व को कम कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी का कदम आरबीआई का नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत फैसला था। उन्होंने कहा, “मोदीजी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका पूरी दुनिया में उपहास किया जा रहा है।”

राहुल ने कहा, “वह स्वच्छ भारत से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी कर रहे हैं और देश की जनता आस लगा रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। अच्छे दिन केवल 2019 में आएंगे, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी।”

उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा की यह पूछने की आदत रही है कि आजादी के बाद से कांग्रेस सरकारों ने 70 साल में क्या किया। उन्होंने कहा, “इस देश के लोग जानते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया और क्या नहीं किया। उन्होंने देश के हर राज्य में केवल अपना पसीना ही नहीं बहाया, बल्कि अपना खून भी दिया है..कितने भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना खून दिया है।”

उन्होंने कहा, “हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया और क्या नहीं किया..लेकिन भाजपा ने ढाई सालों में वह सब बर्बाद कर दिया, जो हमने 70 सालों में हासिल किया था। उन्होंने उन संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है, जिन्हें हमने इतने दशकों में खड़ा किया था।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख