शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

गेहूं पर आयात शुल्क कम नहीं करेगी सरकार

· · 1 मिनट

गेहूं पर आयात शुल्क कम नहीं करेगी सरकार

नई दिल्ली (भाषा)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की मौजूदा कीमतों को देखते हुए सरकार की फिलहाल इस पर आयात शुल्क और कम करने की योजना नहीं है। उसका आकलन है कि मौजूदा शुल्क पर भी गेहूं आयात अभी तुलनात्मक रूप से सस्ता ही पड़ रहा है।

केन्द्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘त्यौहारों के इस मौसम में घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतों पर कोई दबाव नहीं है, कीमतें स्थिर चल रही हैं, इसलिए गेहूं पर आयात शुल्क घटा कर शून्य करने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।’

सरकार ने 23 सितंबर को गेहूं पर आयात शुल्क 25 से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था ताकि त्योहारों के इस मौसम में आपूर्ति बनी रहे और गेहूं तथा इसके उत्पाद महंगे न हो सके। अधिकारी ने कहा कि ‘शुल्क के मौजूदा स्तर पर भी अभी विदेश से अयातित गेहूं सस्ता पड़ रहा है क्योंकि इस समय विश्व में गेहूं की आपूर्ति इफरात में है।’

वैसे इस बीच भारत में आटा मिलों ने गेहूं उत्पादन में 80 लाख टन की गिरावट का हवाला देते हुए इस पर आयात शुल्क हटाने की मांग शुरू कर दी है। इस समय भारतीय मिलों ने उक्रेन, आस्ट्रेलिया और फ्रांस से गेहूं के सौदे किए हैं, वे 11 लाख टन गेहूं मंगा चुकी है और आने वाले दिनों में आयात के और अधिक सौदे कर सकती हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में गेहूं का स्टॉक बहुत ज्यादा नहीं है। गेहूं खरीद 2016-17 के दौरान 3.05 करोड़ टन के तय लक्ष्य के मुकाबले 2.29 करोड़ टन ही रही है।

गेहूं व्यापारियों ने 2015-16 में गेहूं उत्पादन 8.60 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया था जो कि सरकार के अनुमान 9.35 करोड़ टन से काफी कम है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख