रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गुजरात चुनाव : मोदी, राहुल के मंदिर जाने पर सिसोदिया का व्यंग्य

· · 1 मिनट

गुजरात चुनाव : मोदी, राहुल के मंदिर जाने पर सिसोदिया का व्यंग्य

नई दिल्ली (भाषा)।गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिरों में जाने पर व्यंग्य करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि काश नेताओं में चुनाव से पहले सरकारी स्कूलों के दर्शन करने की परंपरा होती।

दोनों बड़े राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के मंदिर में जाने पर चुटकी लेते हुए सिसोदिया ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी चोट की है। सिसोदिया ने आज सुबह ट्वीट किया है, ”अगर चुनावों से ठीक पहले मंदिर-दर्शन की जगह सरकारी स्कूलों के दर्शन की राजनीतिक परम्परा होती तो देश के हर बच्चे को आज बेहतरीन शिक्षा मिल रही होती।

ये भी पढ़ें – योगेंद्र यादव ने ‘आप’ पर कर अधिकारियों को झांसा देने का लगाया आरोप

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा के मद्देनजर चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में जा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। पिछले दिनों मोदी ने प्रदेश के प्रसिद्ध द्वारकाधीश और सोमनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा की है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी कल सोमनाथ मंदिर में पूजा की।

ये भी पढ़ें – हिंदू-मुसलमान को बांटकर पाकिस्तान का हित साध रही भाजपा : केजरीवाल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख