रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

निवेश के लिए फ्रांसीसी खाद्य कंपनियों को न्यौता

· · 1 मिनट

निवेश के लिए फ्रांसीसी खाद्य कंपनियों को न्यौता

नई दिल्ली (भाषा)। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भारत में निवेश के लिए फ्रांसीसी खाद्य कंपनियों को आमंत्रित किया और कहा कि खाद्य उत्पादों के विपणन में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वैश्विक कंपनियों के लिए अच्छा अवसर मुहैया कराता है। मंत्री फ्रांस में एसएआईएल फूड शो 2016 के सरकारी दौरे पर हैं।

सीआईआई ने एक बयान में कहा कि अपने दौरे के दौरान मंत्री खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य प्रौद्योगिकी और खुदरा उद्योगों के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच निवेश और साझेदारी के अवसरों के बारे में फ्रांस के उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों से मुलाकात की।

‘भारत-फ्रांस कृषि व्यवसाय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग’ के चौथे संस्करण में बोलते हुए बादल ने इस क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर फिर से जोर दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख