शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

एफसीआई खुले बाजार में दोगुना गेहूं पेश करेगा

· · 1 मिनट

एफसीआई खुले बाजार में दोगुना गेहूं पेश करेगा

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय खाद्य निगम खुले बाजार में बिक्री की योजना (ओएमएसएस) के माध्यम से दोगुना गेहूं पेश करेगा।दिल्ली में हाल में गेहूं के थोक और खुदरा मूल्यों में वृद्धि देखने को मिली है। लेकिन अब गेहूं का भाव दिल्ली में कम होने लगा है। 21 नवंबर को थोक मूल्य 22.75 रुपए प्रति किलोग्राम और खुदरा मूल्य 24 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

आशा है कि आयात शुल्क 25 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत होने से आयतित गेहूं का प्रवाह बढ़ेगा और यातायात व्यवस्था में सुधार से बाजार तथा निजी क्षेत्र की जरूरतें पूरी होगी।

इसके अतिरिक्त भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में खुले बाजार में बिक्री की योजना (ओएमएसएस) के माध्यम से 29 हजार मीट्रिक टन गेहूं दिया। निगम 24 नवंबर को बिक्री के लिए 45,500 मीट्रिक टन गेहूं दे रहा है।

दिल्ली के लिए एफसीआई 24 नवंबर को ओएमएसएस नीलामी के लिए गेहूं की पेशकश सात हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 14 हजार मीट्रिक टन करेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख