शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

सरकार ने कहा, मौजूदा रबी मौसम के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

· · 1 मिनट

सरकार ने कहा, मौजूदा रबी मौसम के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत सरकार का उर्वरक विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय कर रहा है कि किसानों को बगैर किसी समस्या के उनकी मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध हों। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने से कहा, “मोदी सरकार ने चालू रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा से भी अधिक उर्वरक सुनिश्चित किया है।

देश में पहली नवम्बर, 2016 को कुल 34.24 लाख टन यूरिया उपलब्ध था। यही नहीं, नवम्बर में 32.76 लाख टन यूरिया की जरूरत है, जबकि 41.05 लाख टन यूरिया पहले ही खेतों में उपलब्ध करा दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह डीएपी के मामले में देश भर में 19.55 लाख टन का विशाल शुरुआती भंडार रहा है, जबकि नवम्बर, 2016 में इसकी कुल मांग 12.44 लाख टन आंकी गई है।”

उन्होंने कहा कि नवम्बर, 2016 में 4.08 लाख टन एमओपी और 11.16 लाख टन एनपीके उर्वरक की आवश्यकता है, जबकि एक नवम्बर, 2016 को इसका शुरुआती भंडार क्रमश: 5.25 और 15.05 लाख टन रहा।

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और कृषि आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उर्वरकों की प्राप्ति में किसानों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्हें यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है कि सभी सहकारी समितियां और उर्वरकों के निजी खुदरा/थोक विक्रेता भुगतान के सभी तरीकों जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चेक इत्यादि के जरिए किसानों को उर्वरक मुहैया कराएं।

अनंत कुमार मंत्री केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक

मंत्री ने कहा, “उर्वरक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी राज्य सरकारों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने उन्हें इस आशय के आवश्यक निर्देश दिए हैं कि देशभर में उर्वरकों की सहज बिक्री सुनिश्चित की जाए।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख