शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

प्यारे मोदी भक्तों स्मार्ट सिटी के लिए सिर्फ 7 फीसदी खर्च किया सरकार ने : राहुल गांधी

· · 2 मिनट

प्यारे मोदी भक्तों स्मार्ट सिटी के लिए सिर्फ 7 फीसदी खर्च किया सरकार ने : राहुल गांधी

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खोखले नारे देने को लेकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के लिए आवंटित 9,860 करोड़ रुपए का सिर्फ 7 फीसदी इस्तेमाल किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “प्यारे मोदी भक्तों स्मार्ट सिटी के लिए 9,860 करोड़ रुपए में से सिर्फ 7 फीसदी का इस्तेमाल किया गया है। चीन हमसे प्रतिस्पर्धा कर रहा है जबकि आपके मालिक हमें खोखले नारे दे रहे हैं। कृपया यह वीडियो देखिए और उन्हें प्रमुख मुद्दे-‘भारत के लिए रोजगार सृजन’ पर ध्यान देने की सलाह दें।”

उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री ‘शेन्झेन : द सिलीकान वैली ऑफ हार्डवेयर’ का लिंक भी संलग्न किया।

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी सरकार के उस आंकड़े के सामने आने के बाद आई है, जिसके अनुसार उसकी महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी योजना के लिए आवंटित राशि का बेहद कम इस्तेमाल किया गया है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

स्मार्ट सिटी मिशन में 9860 करोड़ रुपए का महज सात प्रतिशत व्यय हुआ

आवास व शहरी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 60 शहरों के लिए आवंटित किए गए 9,860 करोड़ रुपए में से सिर्फ सात फीसदी यानी 645 करोड़ रुपए का ही इस्तेमाल किया गया है।

अधिकतम 80.15 करोड़ रुपए अहमदाबाद ने खर्च किए

करीब 40 शहरों में से प्रत्येक को 196 करोड़ रुपए जारी किए गए जिसमें से अधिकतम 80.15 करोड़ रुपए अहमदाबाद ने खर्च किए। इसके बाद इंदौर (70.69 करोड़ रुपए), सूरत (43.41 करोड़ रुपए) और भोपाल (42.86 करोड़ रुपए) रहे। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों से यह बात सामने आई है।

आंकड़ों से खुलासा हुआ कि स्वीकृत धन में अंडमान एवं निकोबार ने महज 54 लाख रुपए, रांची ने 35 लाख रुपए और औरंगाबाद ने 85 लाख रुपए ही खर्च किए। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कुछ शहरों में परियोजनाओं की असंतोषजनक प्रगति पर चिंता जताई है।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख