रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राज्यसभा में सरकार के बयान पर राहुल का तंज

· · 1 मिनट

राज्यसभा में सरकार के बयान पर राहुल का तंज

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से राज्यसभा में दिए गए इस बयान पर आज निशाना साधा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की निष्ठा पर कभी सवाल नहीं उठाए। राहुल ने कहा कि भारत को यह याद दिलाने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं कि प्रधानमंत्री जो कुछ कहते हैं उसका कभी कोई मतलब नहीं होता है या जो कुछ उनका मतलब होता है वह कहते नहीं हैं।

राहुल ने राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली की ओर से दिए गए बयान के कुछ घंटों बाद यह निशाना साधा। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी की ओर से मनमोहन के खिलाफ की गई एक टिप्पणी पर पैदा हुए विवाद के कारण सदन में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए जेटली ने यह बयान दिया।

ये भी पढ़ें – अटल बिहारी वाजपेई : एक नेता जिन्होंने मुश्किल दौर में भी मूल्यों से समझौता नहीं किया

राहुल ने ट्वीट किया, ”प्रिय जेटली जी, भारत को यह याद दिलाने के लिए आपका शुक्रिया कि हमारे प्रधानमंत्री जो कुछ कहते हैं उसका कभी कोई मतलब नहीं होता या जो उनका मतलब होता है वह कहते नहीं हैं।” राहुल ने अपने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ओर से एक चुनावी रैली में दिए गए भाषण का वीडियो भी साझा किया, जिसमें मोदी ने मनमोहन पर आरोप लगाया था कि वह पाकिस्तान के साथ साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस ट्वीट के साथ जेटली की ओर से राज्यसभा में दिया गया बयान भी साझा किया।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस के लिए कुछ उम्मीदें जगाकर जा रहा है साल 2017

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख