शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गुजरात में मोदी का सीप्लेन से चुनाव प्रचार करना ‘हवा हवाई’, कांग्रेस ने चुटकी ली

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में सीप्लेन के जरिए चुनाव प्रचार करने को ‘हवा हवाई’ कह चुटकी ली और कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास को नहीं समझ पाई।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हिंदी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के एक गीत का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, “वे विकास को समझ नहीं पाए। इसे हवा हवाई कहते हैं।”

सुरजेवाला की यह टिप्पणी गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री के सीप्लेन से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से करीब 180 किमी दूर मेहसाणा जिले के धरोई तक उड़ान भरने के बाद आई है। अहमदाबाद प्रशासन ने मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों को रोड शो के लिए इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मोदी ने भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य से लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की है, जो 1995 से गुजरात की सत्ता पर काबिज है।

मोदी ने ट्वीट किया, “वायु, सड़क व रेल मार्ग के साथ ही हमारी सरकार जल मार्ग का भी लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। यह सब 125 करोड़ भारतीयों के लिए है।”

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख