शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जो सगे भाई का ना हुआ वह मुलायम का क्या होगा: अमर के भाई का आरोप

· · 1 मिनट

बलिया (भाषा)। उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी परिवार’ में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे SP महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए आज कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का ना हुआ, वह SP मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है।

अरविन्द ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि SP में चल रहे बवाल के लिये अमर परोक्ष तौर पर जिम्मेदार हैं। अमर को पारिवारिक विवाद कराने में महारत हासिल है। वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था। अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुआ और उद्योगपति मुकेश अम्बानी और उनके भाई अनिल अम्बानी में विवाद हुआ था।

अरविन्द ने कहा कि SP मुखिया को अपने वश में करके अमर पहले राज्यसभा पहुंचे और फिर दल के महासचिव बन गये। इसके बाद अपने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को SP से बाहर निकलवाया। अमर अब राम गोपाल की जगह खुद SP का थिंक टैंक और प्रवक्ता बनना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, इसीलिए वह SP में कलह करा रहे हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई बार सार्वजनिक मंचों पर परिवार में जारी झगड़े के लिये अमर सिंह को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने 24 अक्तूबर को SP मुखिया के सामने अमर सिंह पर साजिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि मुलायम अमर के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन पर आरोप लगाने के लिये मुख्यमंत्री को फटकार भी लगा चुके हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख