शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

करीब 20 करोड़ भारतीयों को है उच्च रक्तचाप: अध्ययन

· · 1 मिनट

करीब 20 करोड़ भारतीयों को है उच्च रक्तचाप: अध्ययन

लंदन (भाषा)। भारत के करीब 20 करोड़ वयस्कों को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) है और विश्व भर में इससे पीड़ित लोगों की तादाद बढ़कर 1.13 अरब तक पहुंच गयी है।

इंपीरियल कॉलेज, लंदन के वैज्ञानिकों की अगुवाई में किये गये अध्ययन में देखा गया कि दुनिया भर में पिछले 40 वर्षों में उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गयी है।

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वर्ष 2015 के आंकड़े को देखें तो पता चलता है कि दुनिया भर में रक्तचाप से पीडि़त कुल लोगों में से आधे एशिया में रहते हैं। भारत के पड़ोसी देश चीन में करीब 22.6 करोड लोगों को उच्च रक्तचाप है। अनुसंधानकर्ताओं ने हर देश में वर्ष 1975 से 2015 के बीच रक्तचाप में आये अंतर का अध्ययन किया। उन्होंने साथ ही पाया कि वर्ष 2015 में अधिकतर देशों में महिलाओं की तुलना में अधिकतर पुरुष उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं।

अध्ययन में करीब दो करोड़ लोगों के रक्तचाप के आंकड़ों को शामिल किया गया है। इन आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि उच्च आय वाले देशों में रक्तचाप में तेजी से गिरावट आयी है, वहीं कई निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों खासकर अफ्रीकी और दक्षिण एशियाई देशों में इसमें वृद्धि दर्ज की गयी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख