शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

नौकरी ढूंढने में मदद करेंगे ये एप

· · 2 मिनट

नौकरी ढूंढने में मदद करेंगे ये एप

लखनऊ। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कई ऐसी एप हैं जो आपको जॉब अपडेट देती हैं। ऐसे लोग जो इस समय किसी जॉब की तलाश में हैं, उनके लिए ऐसे एप्स काफी मददगार बन सकते हैं। जॉब्स ऐप्स का सबसे बड़ा फायदा ये है कि कैंडिडेट्स को लगातार जॉब नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। साथ ही जॉब से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी यहां मौजूद होती हैं।

1. इंडीड जॉब सर्च

इन्स्टॉलेशन चार्ज : फ्री

साइज : हैंडसेट पर डिपेंड

ये एप चार अलग-अलग तरह से कैंडिडेट्स की हेल्प करता है। इसमें सर्च, अप्लाई, पर्सनालाइज और रिसर्च के ऑप्शन मौजूद हैं। यहां पर हर महीने करीब 180 मिलियन जॉब्स के बारे में बताया जाता है। अपना रिज्यूम भी यहां से डायरेक्ट अपलोड किया जा सकता है।

2. लिंकिन्ड जॉब सर्च

इन्स्टॉलेशन चार्ज : फ्री

साइज : हैंडसेट पर डिपेंड

यह एप ऐसा दावा करता है कि वो कैंडिडेट की प्रोफाइल को देखते हुए क्विक सर्च करता है। सर्चिंग को आसान बनाने के लिए इसमें टाइटल, लोकेशन और की-वर्ड्स की सुविधा भी दी गई है। कैंडिडेट किस तरह की इंडस्ट्री में जॉब चाहता है, इसकी भी कैटेगरी दी गई है। जैसे ही आपकी प्रोफाइल से मिलती हुई जॉब्स आती है, ये नॉटिफिकेशन भेजता है।

3. मॉनस्टर जॉब

इन्स्टॉलेशन चार्ज : फ्री

साइज : 11MB

कैंडिडेट्स यहां पर अपने लिए बेहतर जॉब सर्च कर सकते हैं। यहां पर आप किस तरह की और किस क्षेत्र में जॉब चाहते हैं, ये भी चुन सकते हैं। ये आपको रिज्यूम अपलोड करने की सुविधा भी देता है। किसी भी तरह के अपडेशन और जॉब अलर्ट के लिए आपको नोटिफिकेशन मिलेंगे।

4. नौकरी डॉट कॉम

इन्स्टॉलेशन चार्ज : फ्री

साइज : 5.7MB

इसमें कई फीचर्स और सुविधाएं दी गई हैं। ये कैंडिडेट की प्रोफाइल के हिसाब से जॉब सर्च करता है। यहां पर बिना प्रोफाइल बनाएं जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह आपके पिछले 5 सर्चिंग रिजल्ट को सेव रखता है। कैंडिडेट अपना रिज्यूम डायरेक्ट फोन लोकेशन या गूगल ड्राइव से अपलोड कर सकते हैं।

संकलन: श्रृंखला पाण्डेय

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख