शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गुजरात चुनाव से पहले ही बीजेपी पर लगा एक करोड़ रूपए देने का संगीन आरोप

· · 2 मिनट

अहमदाबाद (भाषा)। गुजरात में सत्तारुढ भाजपा के लिए, हार्दिक पटेल की अगुवाई वाले पाटीदार अमानत आंदोलन समिति ( पीएएएस) के एक नेता ने यह दावा कर परेशानी खड़ी कर दी है कि उन्हें भाजपा ने निष्ठा बदलने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

ये भी पढ़ें-हमारा पूरा सहयोग कांग्रेस को रहेगा – अखिलेश यादव

बहरहाल, सत्ताधारी दल ने इस दावे को असत्य बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। उत्तरी गुजरात में पीएएएस के संयोजक नरेंद्र पाटिल ने यह दावा कल किया। इसके बाद पीएएएस के ही एक अन्य सदस्य निखिल सवानी ने पार्टी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। कुछ माह पहले ही भाजपा में शामिल हुए सवानी का आरोप है कि पार्टी ने पाटीदार समुदाय की मांगें मानने का अपना वादा पूरा नहीं किया।

नरेंद्र पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी की मौजूदगी में कल रात घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लेकिन कुछ घंटों के बाद 10 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने एक संवाददाता सम्मलेन बुलाकर भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्हें सत्तारुढ पार्टी में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने समुदाय के साथ छल नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें-कठिन सुधारों के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर, सही दिशा में बढ़ रही है : मोदी

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस के इशारे पर यह ड्रामा किया गया। गुजरात में भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने आज दावा किया, ये सभी आरोप झूठे हैं। नरेंद्र पटेल द्वारा यह ड्रामा कांग्रेस के इशारे पर किया गया। वह भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी इच्छा से आए थे और कुछ हीं घंटों में पलट भी गए। यह साबित होता है कि सब कुछ पूर्व नियोजित था। संवाददाता सम्मलेन में नरेंद्र पटेल ने मीडियाकर्मियों को 10 लाख रुपये की नगद राशि दिखाते हुए दावा किया कि यह रकम उन्हें पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के पूर्व नेता वरुण पटेल ने एडवांस में दी थी। वरुण पटेल शनिवार को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे समझौते में वरुण ने मध्यस्थता की थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख