गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

देसी गायों की डेयरी शुरू करने वालों को मिलेगी 31 लाख तक की सब्सिडी, यहाँ मिलेगी योजना की पूरी जानकारी

अगर आप उत्तर प्रदेश के हैं और गोपालन से जुड़ा कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपके लिए प्रदेश सरकार ने नई योजना शुरू की है।

· · 2 मिनट

देसी गायों की डेयरी शुरू करने वालों को मिलेगी 31 लाख तक की सब्सिडी, यहाँ मिलेगी योजना की पूरी जानकारी

यूपी सरकार ने प्रदेश में गौवंशीय पशुओं की नस्ल सुधार और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नन्द बाबा मिशन के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की शुरूआत की है। इस योजना से किसान साहीवाल, गिर, थारपारकर और गंगातीरी प्रजाति की गायों का पालन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 25 दुधारू गायों की 35 यूनिट स्थापित करने के लिए गायों की खरीद से लेकर उनके संरक्षण और भरण पोषण के लिए सब्सिडी दी जाएगी। लाभार्थी किसानों को यह सब्सिडी तीन चरणों में दी जाएगी।

शुरुआती चरण में यह योजना प्रदेश के दस मंडल मुख्यालयों के शहरों- अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी, मेरठ, आगरा और बरेली में शुरू की जाएगी।

इस योजना के तहत किसान साहीवाल, गिर, थारपारकर और गंगातीरी जैसी प्रजाति की गायों का पालन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने योजना के तहत 25 दुधारू गायों की एक यूनिट स्थापित करने में 62, 50,000 रुपये के खर्च का आकलन किया है। ऐसे में, योगी सरकार लाभार्थी को कुल खर्च पर 50 प्रतिशत अनुदान यानी अधिकतम 31,25,000 रुपये देगी।

367716-nandini-krishak-samridhi-yojana-apply-online-uttar-pradesh-nand-baba-mission-gir-sahiwal-1
367716-nandini-krishak-samridhi-yojana-apply-online-uttar-pradesh-nand-baba-mission-gir-sahiwal-1

तीन चरण में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पहले चरण में यूनिट बनाने की लागत का 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 25 दुधारू गायों की खरीद, उनके 3 वर्ष के बीमा और किसी दूसरी जगह से लाने का खर्च का 12.5 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में परियोजना लागत की शेष 12.5 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।

इसके लिए कम से कम तीन साल का गोपालन का अनुभव होना चाहिए। गौवंशों की ईयर टैंगिंग होना अनिवार्य है। इसके साथ ही यूनिट की स्थापना के लिए 0.5 एकड़ ज़मीन होना ज़रूरी है। साथ ही, लाभार्थी के पास हरा चारा उगाने के लिए लगभग 1.5 एकड़ ज़मीन होनी चाहिए। यह ज़मीन उसकी खुद की हो सकती है या फिर उसने उसे सात वर्षों के लिए लीज पर लिया हो।

साथ ही जिन किसानों ने पहले कामधेनु, मिनी कामधेनु या माइक्रो कामधेनु योजना का लाभ लिया है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लाभार्थी का चयन ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के जरिये किया जाएगा। वहीं, आवेदन की संख्या अधिक होने पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा ई-लॉटरी के जरिये चयन किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख