शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नमो टीवी पर मतदान के 48 घंटे पहले से नहीं हों चुनाव सम्बन्धी खबरें

· · 1 मिनट

नमो टीवी पर मतदान के 48 घंटे पहले से नहीं हों चुनाव सम्बन्धी खबरें

लखनऊ। भारत के चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए बुधवार 17 अप्रैल को कहा कि भाजपा प्रायोजित नमो टीवी पर मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमने के बाद चुनाव सम्बन्धी कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाने चाहिए।

चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि लोकसभा के बाकी छह चरणों के मतदान में उनके द्वारा जारी प्रावधानों का पालन किया जाए। आयोग ने टीवी चैनल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में कार्यक्रमों के पूर्व प्रमाणन से सम्बन्धित नोडल अफसर को निर्देश दिया है कि सभी शेष छह चरणों के मतदान से पहले 48 घंटे की अवधि में नमो टीवी पर कोई चुनाव सम्बन्धी कार्यक्रम प्रसारित नहीं होगा।

आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 126 का हवाला देते हुए कहा है कि मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बाद सिनेमा, टीवी या अन्य माध्यमों में चुनाव संबंधी कोई कार्यक्रम प्रसारित करना प्रतिबंधित है। इस आधार पर नमो टीवी पर भी यह प्रावधान लागू होगा।

आयोग ने पिछले सप्ताह स्पष्ट किया था कि नमो टीवी भाजपा द्वारा प्रायोजित टीवी चैनल है। आयोग ने इस पर प्रसारित होने वाले रिकॉर्डेड कार्यक्रमों के प्रसारण से पहले दिल्ली निर्वाचन कार्यालय की मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से पूर्व प्रमाणन को जरूरी बताया है। साथ ही आयोग ने चैनल से राजनीतिक प्रचार संबंधी सामग्री को भी हटाने के लिये कहा था।

इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस मामले में आयोग को भेजी अपनी सिफारिश में कहा था कि नमो टीवी एक विज्ञापन प्लेटफॉर्म है जिसके लिये मंत्रालय से लाइसेंस लेने की कोई जरूरत नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख