शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

पांच नवंबर से शुरू होगा महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र

· · 1 मिनट

पांच नवंबर से शुरू होगा महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र

मुंबई (भाषा)। महाराष्ट्र सरकार ने चीनी मिलों के लिए गन्ना पेराई की तिथि पहले के एक दिसंबर के मुकाबले बदलकर अब पांच नवंबर कर दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख और अन्य अंशधारकों ने भी भाग लिया।

एक अधिकारी ने कहा कि चालू पेराई सत्र में प्रदेश में गन्ने की भारी कमी होगी क्योंकि बरसात की भारी कमी के बाद वर्ष 2014 और वर्ष 2015 के दौरान मराठवाडा, उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र के गन्ना किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उक्त दो वर्षो के पहले गन्ना उत्पादन में प्रचुरता थी जिसके परिणामस्वरुप 100 लाख टन तक का उत्पादन हुआ। इसके मुकाबले प्रदेश के द्वारा गन्ना मिलों को 445 लाख टन गन्ना की पेराई करने और 50.28 लाख टन चीनी का उत्पादन करने की उम्मीद है। यह पेराई सत्र 2015-16 के मुकाबले कम से कम 30 लाख टन की कमी को दर्शाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख