शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

फसल ऋण पर ब्याज छूट योजना जारी रहेगी

· · 1 मिनट

फसल ऋण पर ब्याज छूट योजना जारी रहेगी

मुंबई (भाषा)। रिजर्व बैंक ने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपए तक का अल्पकालीन फसल ऋण सब्सिडीयुक्त ब्याज दर 7 प्रतिशत पर मिलेगा और अगर वे 2017-18 में चुका देते हैं तो यह 4 प्रतिशत पर जा सकता है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने ब्याज छूट योजना जारी रखने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘अंतरिम उपाय के रूप में सरकार ने 2017-18 के लिए अगले निर्देश तक ब्याज छूट योजना लागू करने का निर्णय किया है।”

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

योजना के तहत 3 लाख रुपए तक के अल्पकालीन फसल ऋण के लिए प्रति किसान 2 प्रतिशत सालाना छूट दी जाएगी। इसके तहत बैंक किसानों को कर्ज 7 प्रतिशत के स्तर पर उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को ब्याज में सालाना 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख