शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

एक घंटे में तीन टन हरा और एक टन सूखा चारा काटता है मल्टी क्रॉप चॉपर

· · 1 मिनट

एक घंटे में तीन टन हरा और एक टन सूखा चारा काटता है मल्टी क्रॉप चॉपर

खेत से चारे की कटाई के बाद उसे घर लाकर मशीन से काटना काफी समय ले लेता है, लेकिन मल्टी क्रॉप चॉपर मशीन की मदद से कम समय में ज़्यादा चारा काट कर जानवरों के खाने लायक बनाया जा सकता है।

तमिलनाडू के कोयंबटूर में संतोष एग्री मशीनरी कंपनी ने एक ऐसी चारा काटने वाली मशीन बनाई है, जो हर तरह के चारे को आसानी से काट सकती है। कंपनी के तकनीशियन अवतार सिंह इस मशीन की खूबियों के बारे में बताते हैं, ” मल्टी क्रॉप चॉपर मशीन तेज़ी से सिर्फ एक घंटे में तीन टन हरा चारा और एक टन सूखा चारा काट कर पशुओं के खाने लायक चारा तैयार कर देती है। इस मशीन से हर तरह का चारा आसानी से काट सकते हैं, चाहे वो किसी भी फसल का क्यों ना हो।”

एक घंटे में तीन टन हरा चारा काटती है मशीन। इस मशीन को किसी भी ट्रेक्टर से जोड़ा जा सकता है, जिसकी क्षमता 80 एचपी या उससे ज्यादा हो। हालांकि यह मशीन डेयरी फार्म के लिए बहुत ही उपयोगी है , क्योंकि उनको बड़ी मात्रा में चारा चाहिए होता है और वो भी बहुत ही कम समय में।

” इस मशीन को तमिलनाडु के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, आंध्रप्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में किसान खूब पसंद कर रहे हैं। इन राज्यों से हमें मशीन के लिए लगातार अॉर्डर भी मिल रहे हैं। इस मशीन की कीमत 12 लाख रुपए है। ” अवतार सिंह आगे बताते हैं।

ये भी पढ़ें- किसान ने देशी हल को बनाया आधुनिक सीड ड्रिल मशीन

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख