शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

पूर्वांचल में मानसून हुआ सक्रिय, किसान खुश

· · 1 मिनट

पूर्वांचल में मानसून हुआ सक्रिय, किसान खुश

अंबरीश राय – स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

गोरखपुर। पूर्वांचल में मानसून सक्रिय हो चुका है, जुलाई के शुरूआत में इसके सक्रियता का ही परिणाम है कि किसान जोरशोर से खेती करा रहे हैं। अब तक 57.6 मीमी बारिश हो चुकी है। खेत बारिश के पानी से लबालब भरे पड़े हैं। धान की रोपाई में तेजी आ चुकी है।

दरअसल, धान की रोपाई के लिए नर्सरी तैयार हो चुकी है। किसानों को इसी बारिश का इंतजार था। फिलहाल मौसम विभाग किसानों के हित में मानसून को बता रहा है। विभाग के अनुसार इस इलाके में जोरदार बारिश की प्रबल संभावना है, हवा रूख जोरदार बारिश की ओर इशारा कर रहा है। पांच जुलाई को 103.2 मीमी. बारिश रिकार्ड की गई है।

ये भी पढ़ें- आपने महिला डॉक्टर, इंजीनियर के बारे में सुना होगा, अब मिलिए इस हैंडपंप मैकेनिक से

गगहा ब्लॉक के चांडी गाँव निवासी चंद्रभान राय (62 वर्ष) ने बताया,“ धान की रोपाई के लिए बारिश पर्याप्त हो रही है। धान की नर्सरी तैयार कर इसी बारिश का किसानों को इंतजार था।”

गगहा ब्लॉक के बेदुली गाँव निवासी बबलू सिंह (40 वर्ष) ने बताया,“ पर्याप्त बारिश हो रही है। इस तरह से बारिश हो तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। धान की रोपाई इतनी हो रही है कि श्रमिक कम पड़ जा रहे हैं।”

ये भी पढ़ें- गाँव में खुले में शौच जाना, यानी बीमारी घर लाना

मानसून सक्रिय है, किसानों को घबड़ाने की जरूरत नहीं है। फिलहाल हवा का रूख जोरदार बारिश की ओर इशारा कर रहा है। पर्याप्त बारिश होने की प्रबल संभावना है।- इकरामुल हक, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र, गोरखपुर।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख