शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बारिश के मौसम में ऐसा हो आपका आहार

· · 2 मिनट

बारिश के मौसम में ऐसा हो आपका आहार

दिल्ली (आईएएनएस)। बारिश के मौसम में सही से आहार नहीं लेने के कारण पेट संबंधी बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी अपने दैनिक आहार में परिवर्तन कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम कर सकता है। फिटपास की पोषण व आहार विशेषज्ञ मेहर राजपूत और कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल (गाजियाबाद) की प्रमुख आहार विशेषज्ञ अदिति शर्मा ने पेट संबंधी संक्रमण से बचने के लिए ये सुझाव दिए हैं :

* भोजन में लहसुन, काली मिर्च, अदरक, हींग, जीरा पाउडर, हल्दी और धनिया को शामिल करें क्योंकि ये पाचन बढ़ाने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा में सुधार करते हैं।

ये भी पढ़ें: खानपान में गड़बड़ी दे सकती है पथरी का मर्ज

* बारिश के मौसम में उबला पानी पिएं क्योंकि पानी में रोगाणु मौजूद होते हैं। कम नमक वाला आहार लें और ज्यादा नमक वाले भोजन के सेवन से बचें क्योंकि ये ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) बढ़ा सकते हैं, सूजन बढ़ा सकते हैं।

* मांसाहारी खाने वोल लोग धीमी आंच पर सही से पका हल्के मीट या सूप का सेवन कर सकते हैं, लेकिन मछली और झींगा के सेवन के समय सावधानी बरतें। इस मौसम में हैवी करी के साथ ज्यादा मछली और मीट खाने से बचें।

* आहार में गर्म दाल या सूप शामिल करें। हल्दी, लौंग, काली मिर्च और सौफ जैसे मसालों का खाना बनाने में इस्तेमाल करें।

* मानसून के दौरान सूप का सेवन सूजन कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

* कच्चे फलों और सब्जियों का सेवन करने से बचें, जैसे-स्प्राउट। इससे अपच और गैस की समस्या हो सकती है।

* हल्दी न सिर्फ एक बढ़िया एंटीबायोटिक होता है, बल्कि सूजन भी कम करता है। यह वास्तव में पाचन तंत्र में सूजन कम करने में मददगार साबित होता है।

* सौफ को खाना खाने के बाद लिया जा सकता है, यह भोजन पचाने में मदद करता है और गैस संबंधी समस्याओं की संभावना को कम करता है।

ये भी पढ़ें:सेहत की रसोई : बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खाइए ‘कोकम कढ़ी’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख