शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

क्या आप जानते हैं मॉनसून में रहता है आँखों को बीमारियों का खतरा

मॉनसून में आँखों का रखिए ख़ास ख्याल, जानिए किन बातों का रखें ध्यान

· · 2 मिनट

क्या आप जानते हैं मॉनसून में रहता है आँखों को बीमारियों का खतरा

ज़रा संभल कर ये मॉनसून का मौसम है। आप सोच रहे होंगे आखिर मॉनसून में संभलना क्यों। दरअसल अपने साथ हल्की बारिश का खुशनुमा मौसम लाने वाला ये मॉनसून आपकी आँखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। जी बिल्कुल, मॉनसून के दौरान आंखें लाल होना, आंखों में खुजली, आंखों से पानी आना, आंखों में दर्द और आँखों से चिपचिपा पदार्थ निकलने जैसी परेशानियों से आपको रुबरु होना पड़ सकता है, ये मॉनसून स्पेशल बीमारियां हैं।

RDESController-2078
RDESController-2078


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक माहेश्वरी बताते हैं बरसात के दिनों में आंखों की बीमारियां होना आम है। आंखों की बीमारियों में सबसे कॉमन कंजंक्टिवाइटिस है। आंख के ग्लोब पर (बीच के कॉर्निया एरिया को छोड़कर) एक महीन झिल्ली चढ़ी होती है, जिसे कंजंक्टाइवा कहते हैं। कंजंक्टाइवा में किसी भी तरह के इंफेक्शन या एलर्जी होने पर सूजन आ जाती है, जिसे कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है। इसे आई फ्लू भी कहा जाता है। कंजंक्टिवाइटिस 3 तरह का होता है– वायरल, एलर्जिक और बैक्टीरियल।

ये भी पढ़ें: मॉनसून में त्वचा व बालों की यूं करें देखभाल

घबराइए मत कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप इन बीमारियों से अपनी आँखों का बचाव कर सकते हैं। जैसे

– बचाव के लिए साफ-सफाई रखना सबसे जरूरी है। इस मौसम में किसी से भी, जिसे कंजंक्टिवाइटिस हो हाथ मिलाने से भी बचें क्योंकि हाथों के जरिए बीमारियां फैल सकती हैं। दूसरों की चीजों का भी इस्तेमाल न करें।

-आंखों को दिन में 5-6 बार ताजे पानी से धोएं। अच्छी क्वॉलिटी का धूप का चश्मा पहनें। चश्मा आंख को तेज़ धूप, धूल और गंदगी से बचाता है, जो एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के कारण होते हैं।

-सुबह के वक्त आंख चिपकी मिलती है और कीचड़ आने लगता है, तो यह बैक्टिरियल कंजंक्टिवाइटिस का लक्षण हो सकता है। इसमें ब्रॉड स्पेक्ट्रम ऐंटिबायॉटिक आई-ड्रॉप्स जैसे सिप्रोफ्लॉक्सोसिन, ऑफ्लोक्सेसिन, स्पारफ्लोक्सेसिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक-एक बूंद दिन में तीन से चार बार डाल सकते हैं। दो से तीन दिन में अगर ठीक नहीं होते तो किसी आंखों के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: मॉनसून में ऐसे करें फर्नीचर की देखभाल

RDESController-2079
RDESController-2079


-अगर आंख लाल हो जाती है और उससे पानी गिरने लगता है, तो यह वायरल और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस अपने आप 5-7 दिन में ठीक हो जाता है लेकिन इसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन न हो, इसलिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम ऐंटिबायॉटिक आई-ड्रॉप का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

-आंखों को दिन में 5-6 बार साफ पानी से धोएं। आंखों को मसलें नहीं, क्योंकि इससे रेटिना में जख्म हो सकता है। ज्यादा समस्या होने पर खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें। आई-ड्रॉप्स सिर्फ डॉक्टर के कहने पर ही डालें।

ये भी पढ़ें पर्यटकों को लुभाता है गुजरात का सापुतारा मॉनसून उत्सव

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख