शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

मोजाम्बिक से तीन सालों तक आएगी दाल

· · 1 मिनट

मोजाम्बिक से तीन सालों तक आएगी दाल

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने तीन साल तक अरहर और अन्य दलों का आयात करने के लिए मोजाम्बिक सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत वर्ष 2016-17 में 100,000 टन, वर्ष 2017-18 में 125,000 टन और वर्ष 2018- 19 में 250,000 टन दलहन का आयात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दलहनों और तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता घटाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत चालू वित्त वर्ष 2016-17 में 1100 करोड़ रुपए के केंद्रीय हिस्से के आवंटन के साथ देश के 29 राज्यों और 638 जिलों में दलहन संबंधी कृषोन्नति योजना (राज्य योजना) चलाई जा रही है। सीतारमण ने बताया कि NFSM दलहन स्कीम के तहत संबंधित राज्य सरकारें विभिन्न विकासात्मक उपाय भी कर रही हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख