शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कांग्रेस मोदी के बयान की चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

· · 1 मिनट

कांग्रेस मोदी के बयान की चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कब्रिस्तान और श्मशान भूमि’ को लेकर दिए गए ‘विवादास्पद’ बयान की शिकायत निर्वाचन आयोग (ईसी) से करेगी। कांग्रेस की कानूनी इकाई के प्रमुख के.सी.मित्तल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, ”हम मोदी के विवादास्पद बयान को लेकर आज निर्वाचन आयोग जाएंगे।”

मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक तरफ जहां राज्य सरकार भेदभावपूर्ण नीतियां अपनाती है, वहीं केंद्र में उनकी सरकार की योजनाओं से हर जाति व धर्म के लोगों को लाभ मिलता है। इसमें कोई भेद नहीं किया जाता।

मोदी ने रविवार को फतेहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ”यदि एक गांव को कब्रिस्तान के लिए पैसा उपलब्ध कराया जाता है तो उसे श्मशान भूमि के लिए भी पूंजी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यदि आप ईद के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति कराते हैं तो आपको होली के लिए भी ऐसा करना चाहिए।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख