शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अब नहीं बन सकेंगे फर्जी राशन कार्ड, मोदी सरकार ला रही है ये व्यवस्था

· · 1 मिनट

अब नहीं बन सकेंगे फर्जी राशन कार्ड, मोदी सरकार ला रही है ये व्यवस्था

अब फर्जी राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। अब आप पूरे देश में सिर्फ एक ही राशन कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। जिससे फर्जी राशन कार्ड बनाने वालों पर नकेल कसी जा सकेगी। सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि आधार की तरह राशन कार्ड को एक विशिष्ट (यूनिक) पहचान नंबर दिया जाए।

सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने पर विचार कर रही है कि जिसमें ऑनलाइन एकीकृत सिस्टम बनाया जाएगा। जिसमें पूरे देश में बने राशन कार्ड का डाटा स्टोर होगा। इस सिस्टम के आने के बाद अगर कहीं भी कोई फर्जी राशन कार्ड बनाने की कोशिश करेगा तो इस सिस्टम के जरिए उसका पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद के इस गांव में तीन हज़ार की आबादी, 297 का बना राशन कार्ड

इस ऑन लाइन सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि कोई भी लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में और किसी भी राशन की दुकान पर सब्सिडी वाला अनाज ले सकेंगे। अगले महीने से इस व्यवस्था पर काम शुरू हो जाएगा।

इस सिस्टम का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो अपने राज्य से दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं। मौजूदा समय में ये सुविधा सिर्फ चार राज्यों में ही है जहां पर एक राज्य के लाभार्थी दूसरे राज्य में राशन ले सकते हैं। ये राज्य हैं हरियाणा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख