शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़े बदलाव की संभावना

· · 1 मिनट

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़े बदलाव की संभावना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मॉनसून सत्र के बाद बदलाव हो सकता है। वहीं इस बदलाव में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हो सकते हैं। खबरों की माने तो मोदी कैबिनेट में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह ले सकती हैं। दरअसल काफी लंबे वक्त से सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

खबरों की माने तो वसुंधरा राजे की जगह ओम माथुर को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बता दें, ओम माथुर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वहीं मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्रालय अरुण जेटली के पास है। ऐसे में उनके पास वित्त के साथ रक्षा दोनों मंत्रालय है। ऐसे में रक्षा मंत्रालय का प्रभार किसी और को सौंपा जा सकता है।

खबरों की माने तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को रक्षामंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि फड़नवीस खबरों का खंडन कर चुके हैं। खबरों की माने तो रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का प्रमोशन किया जा सकता है। इसके अलावा 75 साल से ज्यादा के हो चुके कलराज मिश्रा को सक्रिय राजनीति से दूर कर उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख