शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

घमंड में चूर मोदी कर रहे हैं मनमानी: मुलायम

· · 2 मिनट

गाजीपुर (भाषा)। समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुद्धवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नोटबंदी के मुद्दे को लेकर ‘घमंड में चूर’ होकर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा रवैया नहीं चलता।

यादव ने आरटीआई मैदान में आयोजित जनसभा के जरिये उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अपने अभियान की शुरआत करते हुए कहा, ‘‘आज देश के हालात बहुत चुनौती भरे हैं।” उन्होंने नोटबंदी का परोक्ष रुप से जिक्र करते हुए कहा ‘‘BJP ने बहुत गलत कदम उठाये हैं। यह हमारे किसान और हमारे जवान, उनके साथ-साथ हमारे व्यापारियों को बरबाद करने की पूरी साजिश है।”

सपा मुखिया ने कहा, ‘‘मैंने कई बार समझाया कि किसान और व्यापारी सगे भाई हैं। किसान अनाज पैदा करता है और व्यापारी उसे बेचता है, लेकिन पता नहीं प्रधानमंत्री की क्या सोच है। वह तो धमकी देते हैं और कहते हैं कि ईमानदार लोग चैन की नींद सो रहे हैं, तो क्या हम लोग बेईमान हैं, जो विरोध कर रहे हैं।”

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर घमंड में चूर होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी घमंड में ना चूर हों। आज हम उनको सावधान करना चाहते हैं कि वे अपनी नीतियों में संशोधन करें। लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती। प्रधानमंत्री मनमानी कर रहे हैं। यह नहीं चलेगी, हिन्दुस्तान की जनता अनपढ़, गरीब जरुर है लेकिन दुनिया की सबसे समझदार जनता है।”

पाकिस्तान से सटी सीमा पर जारी तनाव का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ‘‘रोजाना अखबारों में सीमा का हाल बताया जाता है। हमारे बहादुर सैनिक मुकाबला करके शहीद हो रहे हैं, यह मामूली बात नहीं है लेकिन हम यह कह सकते हैं कि जब केंद्र सरकार के समर्थन में पूरा देश खड़ा है तो पाकिस्तान की इतनी हिम्मत क्यों हुई।”

उन्होंने केंद्र सरकार पर सीमा पर लगातार छुटपुट हमले कर रहे पाकिस्तान के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों को लेकर बाकी दलों को कुछ ना बताने का आरोप भी लगाया। SP प्रमुख ने कहा, ‘‘उन्होंने (केंद्र) जो भी प्रयास कर रहे होंगे, जब पूरा देश सरकार के साथ है। अगर वे सभी दलों को बुलाकर बता देते कि वे क्या प्रयास कर रहे हैं, तो क्या हो जाता।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख