शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी के बचाव में आगे आये अमित शाह, कहा- मनमोहन सिंह जवाब देने से बच नहीं सकते

· · 1 मिनट

मोदी के बचाव में आगे आये अमित शाह, कहा- मनमोहन सिंह जवाब देने से बच नहीं सकते

नई दिल्ली (भाषा)। डा. मनमोहन सिंह पर की गयी टिप्पणी के लिये कांग्रेस की आलोचना झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में आगे आते हुए BJP अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री के वर्णन में कुछ भी गलत नहीं है।

प्रदेश में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के पक्ष में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ”मोदीजी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। संप्रग के कार्यकाल में हुए 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों की जिम्मेदारी कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री पर है।”

अपने पूर्ववर्ती पर टिप्पणी करने के बाद से विपक्ष के निशाने पर आये मोदी ने कल संसद में कहा था, ”उनके चारों तरफ कई घोटाले थे लेकिन उनकी अपनी छवि साफ रही। डाक्टर साहब ही अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो बाथरुम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला जानते हैं।”

शाह ने कहा कि कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री के वर्णन को लेकर ऐतराज नहीं करना चाहिये क्योंकि वह बिल्कुल सही है और जहां तक सार्वजनिक मंचों पर भाषा की गरिमा की बात है तो उसमें कांग्रेस भी किसी से पीछे नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख