गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

‘ख़ास माहौल से आसान होता है समझना स्पेशल चाइल्ड की बात’

विवेक मिश्रा यूपी के बाराबंकी ज़िले के मॉडल प्राइमरी स्कूल सिरकौली में टीचर हैं, टीचर डायरी में वो बता रहे हैं कि किस तरह से पहले हर एक बच्चे को समझना होगा, तभी वो आपकी बातों को समझेंगे।

· · 2 मिनट

'ख़ास माहौल से आसान होता है समझना स्पेशल चाइल्ड की बात'

स्कूल में अक्सर हर तरह के बच्चे पढ़ने आते हैं, ऐसे ही मेरे स्कूल में कुछ स्पेशल चाइल्ड हैं जिनका नाम ज्योति, अपूर्वा, हिमांशी है। इन बच्चियों में से नौ साल की ज्योति देख भी नहीं सकती, आठ साल की हिमांशी मानसिक रूप से कमज़ोर और चल भी नहीं पाती है और 9 साल की अपूर्वा दूसरी कक्षा में पढ़ती हैं शारीरिक रूप से अक्षम हैं।

ऐसे बच्चों को देखकर लोगों को यही लगता है कि ये बच्चे क्या करते होंगे, लेकिन ये सभी बच्चे पढ़ने में बहुत अच्छे होते हैं, जल्दी समझते हैं बस हम पर निर्भर करता है कि हम इन्हें कैसे पढ़ाते हैं। इन बच्चों से थोड़ा घर जैसा माहौल बनाकर रखना होता है।

365499-modern-primary-school-sirkauli-barabanki-uttar-pradesh-teacher-special-child-education-for-all-1
365499-modern-primary-school-sirkauli-barabanki-uttar-pradesh-teacher-special-child-education-for-all-1

इन बच्चों के साथ मन से एक बार जुड़ जाना ही काफी है, उसके बाद ये बच्चे ही सारी चीजें सम्भाल लेते हैं जो बच्ची देख नहीं सकती है, उसे पढ़ाने के लिए चीजों के बारे में समझाने के लिए उसके साथ आसानी से बात करना होता हैं, और बच्चे आसानी से समझ जाते हैं। इन बच्चों से जितना प्यार से बात करते हैं बच्चे जुड़कर रहते हैं।

Also Read: टीचर्स डायरी: “सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, कई तरह के हुनर भी सीखते हैं बच्चे”

इसी तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके लिए छोटी-छोटी प्रैक्टिस की जाती है, जैसे कि एक बार साल 2018 में मुझे अपनी टीचर मीटिंग के लिए जाना था और स्कूल में टीचर की संख्या बहुत कम थी। तब मेरे पढ़ाए हुए 11 साल के मोहित और 12 साल के शीतला बख्श स्कूल आए और उन्होंने मेरे साथ मिलकर क्लास और स्कूल दोनों को संभाला। वो पल मेरे लिए यादगार बन गया है।

365500-modern-primary-school-sirkauli-barabanki-uttar-pradesh-teacher-special-child-education-for-all-2
365500-modern-primary-school-sirkauli-barabanki-uttar-pradesh-teacher-special-child-education-for-all-2

स्कूल में जितनी भी एक्टिविटी हो सकती हैं मैं वो सारी चीजें करवाता हूँ, क्लास में बच्चों को टॉपिक समझा कर बच्चों को उस पर अभिनय करने को बोलता हूँ और बच्चे करते भी हैं, जिससे बच्चों को पाठ समझ में आ जाए।

बच्चों ने स्कूल में तरह- तरह का गार्डन बना रखा है, जिससे स्कूल हरा भरा दिखे। यही नहीं बच्चों की पढ़ाई पूरी हो जाती है तब मैं सबके लिए गमले लेकर आता हूँ और बच्चे उनमें पौधे लगाते हैं। उन गमलों पर मैं बच्चों का नाम लिख देता हूँ, जिससे हमेशा स्कूल से उनका जुड़ाव बना रहे। मैं बच्चों को यूनिक बनाना चाहता हूँ जिससे उनकी प्रतिभाएँ दिखें।

जैसा कि विवेक मिश्रा ने गाँव कनेक्शन की इंटर्न अंबिका त्रिपाठी से बताया

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख