शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

क्या डिजिटल इंडिया के तहत ग्राम पंचायतों में लगवाए जा रहे हैं मोबाइल टावर? जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के अनुसार डिजिटल इंडिया के तहत केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों में वाई फाई टावर लगवा रही है। इसमें अपने जमीन पर टावर लगवाने को 30 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को 25 हजार रुपए प्रति महीने की नौकरी भी मिलेगी। जानिए क्या है सच्चाई?

· · 1 मिनट

क्या डिजिटल इंडिया के तहत ग्राम पंचायतों में लगवाए जा रहे हैं मोबाइल टावर? जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के तहत गाँवों में वाई फाई टॉवर लगवा रही है, यही नहीं टावर लगवाने पर एक नौकरी और साथ में किराया भी दिया जाएगा।

वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है कि “यह पत्र आपके (मोबाइल वाई-फाई) नेटवर्क डिजिटल इण्डिया की तरफ से भेजा गया है। आपको सूचित किया जाता है कि आपके ग्राम सभा में आपके जगह को (वाई-फाई डिजिटल इंडिया) के तहत नेटवर्क द्वारा सर्वे टीम उस जगह की जांच पड़ताल करके (फ्रीक्वेंसी) चेककर लिया गया है, जगह आपके नाम पर पास है। ऐसा सुरक्षा कि दृष्टि एवं दूसरी कंपनियों के नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए किया गया है।”

आगे लिखा है, “आपको सूचित किया जाता है कि जिस जगह पर (वाई-फाई नेटवर्क) लगेगा उस जगह पर किराए के रूप में प्रतिमाह 25000/- रुपए जगह के एडवांस के रुपए में कम्पनी 30 लाख रुपए और 20 वर्षों का कोर्ट एग्रीमेंट व एक व्यक्ति को स्थाई कर्मचारी के रुप में नौकरी दी जाती है, जिन्हें प्रति महीने 25000 रुपए दिए जाएंगे। उनकी योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।”

यही नहीं आगे लिखा है कि आपको आवेदन के रूप में 730 शुल्क जमा करना होगा। आवेदन कर्ता के शुल्क जमा करने 96 घंटे के अंदर (वाई-फाई नेटवर्क) काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस वायरल हो रहे मैसेज पर पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट जरिए कहा है कि एक अनुमोदन पत्र में दावा किया गया है कि भारत सरकार के तहत मोबाइल टावर स्थापित कर रही है। पत्र में पंजीयन शुल्क के बहाने 730 रुपये देने की भी मांग की जा रही है। यह दावा है फेक है। भारत सरकार ने ने यह अनुमोदन पत्र जारी नहीं किया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख