शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

एक जुलाई से 10 नहीं बल्कि 13 अंकों के हो जाएंगे मोबाइल नंबर

· · 1 मिनट

एक जुलाई से 10 नहीं बल्कि 13 अंकों के हो जाएंगे मोबाइल नंबर

अब अगर आप 1 जुलाई 2018 के बाद नया मोबाइल नंबर लेने जा रहे हैं तो उस नंबर के डिजिट 10 के बजाय 13 अंकों के होंगे। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इसके लिए राज्यों को निर्देश भी जारी कर दिया है। यह बदलाव सिर्फ एम2एम सिम के लिए किया जायेगा। इस बदलाव से सामान्‍य मोबाइल यूजर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

केंद्रीय संचार मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा सभी 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर एक अक्टूबर, 2018 से 13 अंकों वाले नंबर में माइग्रेट होने शुरू होंगे। यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जानी है।

ये भी पढ़ें- अब घर बैठे ही आधार को मोबाइल से लिंक कर जाएगा एजेंट, लेकिन देनी होगी फीस

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस संबध में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सॉफ्टवेयर को भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

क्या है एम2एम सिम

एम 2 एम सिम मोबाइल उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले नियमित सिम कार्ड से भिन्न होता है। ये विशेष सिम हैं जो अधिकतर आइओटी या कनेक्टेड डिवाइस में उपयोग किए जाते हैं। ये दो या अधिक उपकरणों के बीच संचार की सुविधा देते हैं। एम2एम सिम मोबाइल उपकरणों के लिए आदर्श नहीं माने जाते, क्योंकि वे केवल डेटा संचार की अनुमति देते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख