शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

किसानों के लिए अच्छी ख़बर: गेहूँ समेत कई फ़सलों की बढ़ी एमएसपी, जानिए किस फ़सल की बढ़ाई गई है कितनी एमएसपी

केंद्र सरकार ने गेहूँ, चना, मसूर जैसी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिली है।

· · 1 मिनट

किसानों के लिए अच्छी ख़बर: गेहूँ समेत कई फ़सलों की बढ़ी एमएसपी, जानिए किस फ़सल की बढ़ाई गई है कितनी एमएसपी

केंद्र सरकार ने कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2025-26 की रबी की फ़सलों के लिए की गई है। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के अनुसार चना, गेहूँ, कुसुम जैसी कई फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है।

साल 2024-25 में गेहूँ की एमएसपी 2276 रुपए प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़कार 2425 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह जौ की एमएसपी 1850 से बढ़कर 1980, चना की एमएसपी 5440 से बढ़कर 5650, मसूर की एमएसपी 6425 से बढ़कर 6700, रेपसीड और सरसों की एमएसपी 5650 से बढ़कर 5950 और कुसुम की एसएसपी 5800 से बढ़कर 5940 हो गई है।

Hero image new website - 2024-10-16T193231.927
Hero image new website – 2024-10-16T193231.927

नई एमएसपी के अनुसार किसानों को गेहूँ पर 150, जौ पर 130, चना पर 210, मसूर पर 275, रेपसीड और सरसों पर 300 और कुसुम पर 140 रुपए ज़्यादा मिलेंगे।

अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के अनुसार गेहूँ के लिए 105 प्रतिशत, इसके बाद यह रेपसीड और सरसों के लिए 98 प्रतिशत; मसूर के लिए 89 प्रतिशत; चना के लिए 60 प्रतिशत; जौ के लिए 60 प्रतिशत और कुसुम के लिए 50 प्रतिशत है।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख